Trending

PNG Connections में तेजी, लाखों नए उपभोक्ता

Surge in PNG Connections; Millions of New Consumers

दिल्ली/प्रतिनिधि : देश में उर्वरक उत्पादन और गैस आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने उर्वरक संयंत्रों को आवंटित गैस में 5 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इससे आपूर्ति अब 6 महीने की औसत खपत के लगभग 95 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार मार्च से अब तक करीब 4.15 लाख पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि 4.55 लाख नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। ‘MYPNGD.in’ पोर्टल के माध्यम से 26 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए हैं।

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक के लिए देशभर में सख्त कार्रवाई जारी है। हाल ही में 3,400 से अधिक छापे मारकर 214 वितरकों पर जुर्माना लगाया गया और 55 को निलंबित किया गया। छात्रों और प्रवासी श्रमिकों के लिए 12 लाख से अधिक 5 किलो के सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। एलपीजी पोत ‘जग विक्रम’ सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचने वाला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker