Trending

Karpoori Thakur : सागर में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण

Unveiling of Karpoori Thakur's Statue in Sagar

मध्य प्रदेश/प्रतिनिधि : सागर के अटल पार्क में शनिवार को भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामबहादुर राय, जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी तथा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में तोमर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज सेवा का प्रतीक रहा है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि व्यक्ति को जीवन में मूल्यों और गुणों को अपनाकर ही समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति में सदैव गुणों की पूजा होती आई है, न कि भौतिक वस्तुओं की। यह कार्यक्रम सामाजिक प्रेरणा का संदेश देने वाला रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker