Trending

Tata Hospital: ब्लड की कमी पर युवाप्रेरणा की त्वरित पहल

Tata Hospital: Yuva Prerana’s Swift Initiative Amidst Blood Shortage

नवी मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में खून की कमी का संदेश मिलते ही “युवाप्रेरणा सामाजिक संस्था” के सदस्यों ने तुरंत पहल करते हुए ब्लड डोनेशन किया और मानवता का परिचय दिया। संस्था “नशा… लेकिन अच्छे कामों के लिए!” की सकारात्मक सोच के साथ युवाओं को सामाजिक कार्यों की दिशा दे रही है। इसी पहल के तहत हाल ही में 18 वर्ष के हुए प्रिंस और 19 वर्ष के अंकित ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। यह कदम अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

इस अभियान में बास्केटबॉल कोच इम्तियाज़ भाई बागलकोट ने अपने जन्मदिन के मौके पर रक्तदान कर एक अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने दिखाया कि जन्मदिन को केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि सेवा के रूप में भी मनाया जा सकता है। इसके अलावा, सुनील पाटिल और रंजीत यादव ने भी स्वेच्छा से भाग लेकर इस अभियान को मजबूत किया। संस्था ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आगे आएं, रक्तदान करें और जरूरतमंदों को जीवनदान देने में सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker