‘My Bharat Budget Quest 2026’: युवाओं को नीति से जोड़ने की पहल
‘My Bharat Budget Quest 2026’: An Initiative to Connect Youth with Policymaking

नवी मुंबई/प्रतिनिधि : देश के युवाओं को बजट प्रक्रिया और नीति निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत MY Bharat द्वारा ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ नामक राष्ट्रीय पहल शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष के युवाओं को आर्थिक नीतियों की समझ देना और उन्हें पॉलिसी डायलॉग में शामिल करना है। इस कार्यक्रम के लिए देशभर में 17 डिवीज़नल सेंटर चुने गए हैं, जिनमें ठाणे ज़िले को विशेष स्थान मिला है। इसका आयोजन डॉ. डी. वाई. पाटिल कॉलेज, नेरुल में किया जाएगा।
इस पहल को देशभर से जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। लगभग 12 लाख युवाओं ने प्रश्नोत्तर चरण में भाग लिया, जिनमें से 1.63 लाख प्रतिभागी निबंध चरण के लिए चयनित हुए। इसके बाद 30 केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा मूल्यांकन कर प्रत्येक राज्य से शीर्ष 27% युवाओं को राष्ट्रीय संवाद के लिए चुना गया है।13 अप्रैल 2026 को मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें शाम 4 बजे Narendra Modi वर्चुअल माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे। वहीं सुबह विशेषज्ञों की उपस्थिति में कृषि और मानव पूंजी पर सेमिनार आयोजित होंगे। यह पहल युवाओं को नीति निर्माण में भागीदारी का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।



