Trending

Women’s Reservation पर PM मोदी की सर्वदलीय अपील

PM Modi's All-Party Appeal on Women's Reservation

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा और इसके शीघ्र क्रियान्वयन की अपील की है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से संसद में इस महत्वपूर्ण विषय पर विशेष चर्चा शुरू होगी, जो लोकतंत्र को और मजबूत करने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने पत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि देश के विकास में महिलाओं की नेतृत्व भूमिका अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कानून के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना समय की मांग है। सरकार का लक्ष्य है कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों तक महिलाओं को इसका लाभ मिले। प्रधानमंत्री ने सभी दलों से एकजुट होकर इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker