Trending

India’s Growth 6.9%: एडीबी का बड़ा अनुमान

India's Growth at 6.9%: A Major ADB Projection

दिल्ली/प्रतिनिधि : एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 6.5 प्रतिशत था। एडीबी के एशियन डेवलपमेंट आउटलुक के अनुसार, मजबूत घरेलू मांग, आसान वित्तपोषण स्थितियां और भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ में कमी इस वृद्धि के प्रमुख कारण हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था आंतरिक खपत और निवेश के सहारे स्थिर बनी हुई है, जिससे वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद विकास को मजबूती मिल रही है।

हालांकि, एडीबी ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिश्रित संकेत दिए हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता के चलते क्षेत्रीय विकास दर में गिरावट का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह दर पिछले वर्ष के 5.4 प्रतिशत से घटकर 5.1 प्रतिशत रह सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker