Quantum Mission: 3 साल में 1000 KM क्वांटम नेटवर्क
Quantum Mission: 1,000 km Quantum Network in 3 Years

विशेष/प्रतिनिधी : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में नेशनल क्वांटम मिशन की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मिशन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मात्र तीन वर्षों में 1,000 किलोमीटर लंबा क्वांटम कम्युनिकेशन नेटवर्क स्थापित कर लिया है, जो दुनिया के सबसे लंबे नेटवर्क में से एक माना जा रहा है। गौरतलब है कि यह लक्ष्य मूल रूप से आठ वर्षों में 2,000 किलोमीटर तक पहुंचने का था, लेकिन भारतीय स्टार्टअप्स ने स्वदेशी तकनीक के बल पर तय समय से पहले ही महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल कर लिया।
मंत्री ने पारदर्शिता और व्यापक भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मिशन के तहत स्टार्टअप्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी है, जो 8 से बढ़कर 17 हो गई है, जिनमें 9 नए डीप-टेक वेंचर्स शामिल हैं। यह उपलब्धि भारत को क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में पहुंचाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।



