Trending

Thane-Borivali Tunnel: TBM लॉन्च से तेज़ होगा टनल काम

Thane-Borivali Tunnel: TBM Launch to Accelerate Tunneling Work

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : ठाणे–बोरीवली डबल टनल प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मानपाड़ा क्षेत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टनल बोरिंग मशीन (TBM) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहे। इस परियोजना में आधुनिक TBM मशीनें ‘नायक’ और ‘अर्जुन’ का उपयोग किया जाएगा, जिससे खुदाई का काम तेजी से पूरा होगा। दोनों ओर से कुल चार TBM मशीनें काम करेंगी। पिछले साल से इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है और सरकार का लक्ष्य इसे 2028 तक पूरा करने का है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण और बायोडायवर्सिटी को बिना नुकसान पहुंचाए तैयार की जाएगी। वहीं एकनाथ शिंदे ने बताया कि यह टनल घोड़बंदर रोड के ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगी और पूर्व–पश्चिम कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।
यह देश की सबसे लंबी शहरी रोड टनल होगी, जो लगभग 320 मीटर गहराई में पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरेगी। खास बात यह है कि इसमें सेंट्रल वेंटिलेशन शाफ्ट नहीं होगा। इस प्रोजेक्ट से ठाणे और बोरीवली के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी, साथ ही समय और ईंधन की भी बचत होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker