Trending

2030 तक HIV खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम

A Major Step Towards Eliminating HIV by 2030

पुणे/प्रतिनिधि : पुणे में आज वर्ष 2030 तक HIV/AIDS को समाप्त करने के लक्ष्य के तहत एक महत्वपूर्ण “डिस्ट्रिक्ट-फोकस्ड HIV रिस्पॉन्स स्ट्रेटेजी” वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में National AIDS Control Organisation (NACO) के एडिशनल सेक्रेटरी एवं डायरेक्टर जनरल डॉ. राकेश गुप्ता सहित कई वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे। वर्कशॉप का उद्देश्य राज्य के 22 प्रायोरिटी जिलों में HIV की स्थिति की समीक्षा करना और टेस्टिंग व ट्रीटमेंट सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है।

इसमें जिलेवार रणनीतियों, जागरूकता अभियानों और हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि यह पहल United Nations के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs) के अनुरूप है और HIV उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। आने वाले समय में इस तरह की वर्कशॉप अन्य जिलों में भी आयोजित की जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker