Trending
MEA Advisory: भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी
MEA Advisory: Indian Embassy Issues Warning

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत के विदेश मंत्रालय ने ईरान में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने सभी भारतीयों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। परामर्श में स्पष्ट कहा गया है कि ईरान के भीतर या सीमा क्षेत्रों की यात्रा केवल भारतीय दूतावास, तेहरान के साथ समन्वय और स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही की जाए।
इस बीच, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अगले 48 घंटों तक जहां हैं वहीं रहने की सलाह दी है। नागरिकों से घर के अंदर रहने, बिजली के उपकरणों, सैन्य प्रतिष्ठानों और ऊंची इमारतों से दूर रहने को कहा गया है। दूतावास ने आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने और आपात स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों तथा ईमेल के माध्यम से संपर्क करने का अनुरोध किया है।



