Delhi Assembly: सुरक्षा में सेंध, तीन हिरासत में
Security Breach at Delhi Assembly; Three Detained

दिल्ली/प्रतिनिधि : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, सिविल लाइंस थाने में इस घटना को लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें हत्या के प्रयास, आपराधिक अतिक्रमण, अपराध की तैयारी, लोक सेवक के खिलाफ बल प्रयोग और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित अधिनियम की धारा 3 शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति सफेद रंग की गाड़ी से जबरन विधानसभा परिसर में घुस आया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर में सघन तलाशी अभियान चलाया और रूप नगर इलाके में वाहन को रोक लिया। मुख्य आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी 37 वर्षीय सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। उसके साथ दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।



