Tax System: भारत की कर प्रणाली में बड़ा बदलाव
Tax System: A Major Transformation in India's Tax Regime

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा कि भारत की कर प्रणाली बीते एक दशक में सरलीकरण, प्रौद्योगिकी, विश्वास और पारदर्शिता के आधार पर मजबूत हुई है। राष्ट्रीय सार्वजनिक वित्त और नीति संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में उन्होंने कहा कि इस बदलाव से देश की राजकोषीय क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने उपभोग-आधारित घाटे से हटकर उत्पादक निवेश-आधारित राजकोषीय नीति अपनाई है, जो दीर्घकालिक विकास के लिए आवश्यक है।
वित्त मंत्री के अनुसार, एक मजबूत, निष्पक्ष और कुशल राजस्व प्रणाली प्रभावी शासन की आधारशिला है। इस बीच, वैश्विक तेल बाजार पर भी तनाव का असर देखने को मिल रहा है। OPEC+ के आठ देशों ने मई में उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया है, लेकिन चेतावनी दी है कि क्षेत्रीय संघर्ष और समुद्री मार्गों में बाधा से आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ सकता है।



