Trending

Navi Mumbai: CBG प्रोजेक्ट पर विरोध, MLA को ज्ञापन

Opposition to CBG Project; Memorandum Submitted to MLA

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के बेलापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के बीच तुर्भे डिवीजन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा सामने आया है। क्षेत्र के कॉर्पोरेटर्स और पूर्व कॉर्पोरेटर्स ने मंदाताई म्हात्रे को एक ज्ञापन सौंपकर वेस्ट-टू-एनर्जी और CBG प्रोजेक्ट्स को लेकर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन देने वालों में सविता लगाड़े (वार्ड 20-A), अबोली कुलकर्णी (20-B), सुरेश कुलकर्णी (20-C), सविता सांगले (14-B) और पूर्व कॉर्पोरेटर शामिल थे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले नागरिकों के जीवन और उनके संवैधानिक अधिकारों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंदाताई म्हात्रे ने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रोजेक्ट को लागू करने से पहले स्थानीय प्रतिनिधियों को विश्वास में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही नवी मुंबई महानगरपालिका के कमिश्नर और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों के सामाजिक हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker