Trending

Mandatai Mhatre की बीमारी के बाद वापसी, विकास कार्यों में तेजी

Mandatai Mhatre Returns After Illness; Development Works Gain Momentum

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई में विकास कार्यों को नई गति मिलती दिखाई दे रही है। बेलापुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंदाताई म्हात्रे के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। हाल ही में स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्होंने श्री गोवर्धनी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।

विधायक म्हात्रे ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए और कई मामलों में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं, APMC क्षेत्र में जूना भाजी बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कैलाश ताजने द्वारा उठाए गए डायरेक्ट मार्केटिंग लाइसेंस से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने अधिकारियों से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित किया।

बीमारी से उबरने के बाद विधायक म्हात्रे की सक्रियता से कार्यकर्ताओं और नागरिकों में उत्साह और संतोष का माहौल देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker