Trending

BMC Commissioner: पहली महिला कमिश्नर बनी अश्विनी भिड़े

BMC Commissioner: Ashwini Bhide Becomes the First Female Commissioner

मुंबई/प्रतिनिधि : अश्विनी भिड़े को मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने भूषण गगरानी की जगह ली है। 1995 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी भिड़े इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जो मुंबई प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्री-मॉनसून तैयारियों, ड्रेनेज सफाई और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने भरोसा जताया कि मुंबई के बुनियादी ढांचे और सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

भिड़े इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं और मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में मेट्रो-3 परियोजना में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। इसी कारण उन्हें ‘मेट्रो वुमन’ के नाम से भी जाना जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker