Trending

PM Gujarat Visit : PM मोदी आज गुजरात दौरे पर

PM Modi on a Visit to Gujarat Today

गुजरात/प्रतिनिधि : Narendra Modi आज Gujarat के दौरे पर रहेंगे। Mahavir Jayanti के अवसर पर वे गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, जो कोबा तीर्थ स्थित महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में बनाया गया है। इस संग्रहालय में जैन धर्म की विरासत, अहिंसा के सिद्धांतों से जुड़ी दुर्लभ कलाकृतियां, प्राचीन पांडुलिपियां और मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री साणंद GIDC, अहमदाबाद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

यह संयंत्र सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग के लिए महत्वपूर्ण है, जिसकी क्षमता पूरी तरह विकसित होने पर प्रतिदिन 63 लाख यूनिट तक होगी। पीएम वाव-थराद जिले का भी दौरा करेंगे, जहां वे 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker