
Maharashtra Agriculture Minister की केंद्रीय मंत्री से अहम मुलाका
Maharashtra's Agriculture Minister Holds Key Meeting with Union Minister
दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में भरणे ने विशेष रूप से कृषि यंत्रीकरण और ड्रिप सिंचाई योजनाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मांग रखी, ताकि किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उत्पादन बढ़ाया जा सके।
वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने असमय वर्षा से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिकतम लाभ महाराष्ट्र के किसानों तक सुनिश्चित किया जाए। इस बैठक को राज्य के किसानों के हित में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।



