Trending

WTOMC14 में भारत की मजबूत पैरवी

India’s Strong Advocacy at WTOMC14

विशेष/प्रतिनिधी : वैश्विक व्यापार व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में भारत ने एक बार फिर अपनी स्पष्ट और संतुलित सोच प्रस्तुत की है। पीयूष गोयल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, ने World Trade Organization (WTO) के WTOMC14 मंत्रीस्तरीय सम्मेलन के ‘डिसीजन-मेकिंग एंड पास्ट मैंडेट्स’ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में सहमति आधारित निर्णय प्रक्रिया को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास के पुनर्निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि यही प्रणाली WTO की बुनियाद है और इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

भारत ने मौजूदा गतिरोध की व्यापक और रचनात्मक समीक्षा की जरूरत बताई और सभी चर्चाओं को पारदर्शी, समावेशी तथा सदस्य-देशों द्वारा संचालित रखने की वकालत की। मंत्री ने कहा कि प्रभावी बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के लिए संस्थागत ढांचा मजबूत, लचीला और साझा आकांक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए। भारत का यह रुख वैश्विक स्तर पर सहयोगात्मक व्यापार को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker