Trending
West Asia Tensions के बीच PM मोदी की अहम बैठक
PM Modi Holds Key Meeting Amidst West Asia Tensions

दिल्ली/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक अहम बैठक की। यह बैठक पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनज़र आयोजित की गई थी। हालांकि चुनावी राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने वैश्विक हालात की समीक्षा करते हुए राज्यों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से नागरिकों की सुरक्षा, आपात स्थिति में त्वरित समन्वय और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आम जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल और सक्रिय सहयोग बेहद जरूरी है।



