Modi-Dissanayake Talks: ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस
Focus on Energy Security in Modi-Dissanayake Talks

दिल्ली/प्रतिनिधि : नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से टेलीफोन पर बातचीत कर द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया की बदलती परिस्थितियों पर विशेष रूप से विचार किया गया, जिनका प्रभाव वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है। दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने के लिए चल रही पहलों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, क्षेत्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने और साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत साझेदारी क्षेत्र में स्थिरता और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देशों ने भविष्य में भी करीबी समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।



