LokSabha-RajyaSabha में आज अहम विधेयकों पर चर्चा
Discussion on Key Bills in Lok Sabha and Rajya Sabha Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : आज संसद में महत्वपूर्ण विधायी कार्यवाही होने जा रही है। निर्मला सीतारामन लोकसभा में वित्त विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा का जवाब देंगी। इस विधेयक का उद्देश्य वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार के बजट प्रस्तावों को लागू करना है, जिसमें कर संरचना, राजस्व प्रबंधन और आर्थिक नीतियों से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। इसके साथ ही लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 पर भी चर्चा होगी। यह संशोधन दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता, 2016 को और प्रभावी बनाने तथा कॉरपोरेट दिवालियापन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी करने के उद्देश्य से लाया गया है।
वहीं राज्यसभा में अमित शाह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। यह विधेयक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अधिकारियों की भर्ती, सेवा शर्तों और प्रशासनिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने से संबंधित है।



