Dhurandhar 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान
'Dhurandhar 2' Takes the Box Office by Storm

विशेष/प्रतिनिधि : रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, जिससे कुल कमाई करीब 450 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
फिल्म की कहानी, दमदार एक्शन और शानदार अभिनय को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रणवीर सिंह ने इसमें भारतीय जासूस हमज़ा अली मज़ारी का किरदार निभाया है, जो दुश्मन देश में घुसकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करता है। अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे सितारों की मौजूदगी ने फिल्म को और मजबूत बनाया है। ‘धुरंधर 2’ अब रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है और हिंदी सिनेमा में नया रिकॉर्ड कायम कर रही है।



