Trending

UP Cabinet: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज

Key Meeting of the Yogi Cabinet Today

विशेष/प्रतिनिधि : लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में कैबिनेट की अहम बैठक सुबह 11 बजे आयोजित होगी। इस बैठक में राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जा सकती है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025 को हरी झंडी मिलने की संभावना है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

इसके अलावा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के करीब 10 प्रस्ताव और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के तीन प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग में लिपिकीय संवर्ग के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी विचाराधीन रहेगा। इस बैठक को राज्य की विकास दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker