CAPF सुधार विधेयक आज राज्यसभा में
CAPF Reform Bill in Rajya Sabha Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के बजट सत्र के दौरान आज दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने जा रही है। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य CAPF—CRPF, BSF, ITBP और SSB—के लिए एक समान कानूनी ढांचा तैयार करना है, जिससे भर्ती, पदोन्नति और सेवा शर्तों में एकरूपता लाई जा सके। साथ ही वरिष्ठ पदों पर IPS अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी स्पष्ट होगी। यह कदम आंतरिक सुरक्षा तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
इसके अलावा, Nirmala Sitharaman विनियोग (संख्यांक 2) विधेयक, 2026 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगी। यह विधेयक वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की संचित निधि से सरकारी खर्च को अधिकृत करता है और पहले ही लोकसभा से पारित हो चुका है।



