Trending

Martyrs Day पर ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि

Om Birla Pays Tribute on Martyrs' Day

दिल्ली/प्रतिनिधि : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने उनके साहस, त्याग और देशभक्ति को अद्वितीय बताते हुए कहा कि उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है।

श्री बिरला ने कहा कि इन क्रांतिकारियों के आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की सीख देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन महान सेनानियों के विचारों को आत्मसात कर देश के विकास और प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker