Kisan Morcha का प्रदेशव्यापी आउटरीच अभियान
Kisan Morcha’s State-wide Outreach Campaign

दिल्ली/प्रतिनिधि : भाजपा किसान मोर्चा 23 मार्च से 29 मार्च तक पूरे प्रदेश में ‘किसान सेवा पखवाड़ा’ अभियान चला रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को राहत, जागरूकता और सम्मान देना है। अभियान की शुरुआत प्रदेश की 62 प्रमुख मंडियों में प्याऊ (पेयजल सुविधा) और स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से की गई, जहां किसानों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस दौरान 25 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर उन्नत और जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य किसान भी आधुनिक और टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित हों। अभियान का समापन 29 मार्च को 62 मंडियों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक प्रसारण के साथ होगा। इस पहल से किसानों के साथ संवाद और उनके मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।



