Lok Sabha: कॉर्पोरेट और वित्त विधेयक पर आज चर्चा
Discussion on Corporate and Finance Bills in Lok Sabha

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के दोनों सदनों में आज महत्वपूर्ण विधायी कार्य होने जा रहे हैं। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमन लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी। इस विधेयक का उद्देश्य सीमित देयता भागीदारी अधिनियम, 2008 और कंपनी अधिनियम, 2013 में आवश्यक संशोधन करना है, जिससे कॉर्पोरेट क्षेत्र को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया जा सके।
इसके साथ ही, वित्त विधेयक 2026 भी लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध है, जो वित्त वर्ष 2026-27 के सरकारी प्रस्तावों को लागू करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। वहीं, राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। इसके अलावा विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2026 पर भी चर्चा होगी, जिसे लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है।



