Trending

Developed India के लिए मानव-केंद्रित डिजिटल क्रांति जरूरी

A Human-Centric Digital Revolution is Essential for a Developed India

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश का कानूनी और नैतिक ढांचा मानव कल्याण पर आधारित होना चाहिए। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के खेरी मार्कंडा स्थित अंबेडकर विधि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने विकसित भारत की परिकल्पना को केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित न मानते हुए मानव-केंद्रित डिजिटल क्रांति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करेगी और तकनीकी प्रगति के साथ जनहित को नई दिशा देगी।

मेघवाल ने प्रभावी शासन के लिए सटीक और स्पष्ट विधायी मसौदा तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। इससे पहले उन्होंने पूर्व सांसद ईश्वर सिंह के साथ मिलकर करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास की आधारशिला रखी, जिससे क्षेत्र में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker