Trending
Postal Service: भारत-भूटान की साझेदारी मजबूत
India-Bhutan Partnership in Postal Services Strengthened

विशेष/प्रतिनिधि : भारत और भूटान के बीच डाक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता भारत के संचार मंत्रालय और भूटान के अवसंरचना एवं परिवहन मंत्रालय के बीच हुआ, जो डाक विभाग के सचिव की भूटान यात्रा के दौरान संपन्न हुआ। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं में सुधार, तकनीकी विकास, क्षमता निर्माण, लॉजिस्टिक्स को सुदृढ़ करना और डाक टिकट संग्रह के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। इसके साथ ही, दोनों देशों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को भी अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।
भारत और भूटान ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे डिजिटल और आधुनिक डाक सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती प्रदान करेगी।



