Trending

India-UAE का होर्मुज पर बड़ा फैसला

India-UAE's Major Decision on the Strait of Hormuz

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित इंटर-मिनिस्ट्रियल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश में कच्चे तेल और एविएशन फ्यूल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और रिटेल आउटलेट्स पर किसी प्रकार की कमी नहीं है। घरेलू LPG उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने उपभोक्ताओं, विशेषकर कमर्शियल यूज़र्स से अपील की कि जहां CGD नेटवर्क उपलब्ध है, वहां PNG का उपयोग करें। सरकार ने राज्यों को कमर्शियल LPG वितरण में 10% अतिरिक्त हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव भी रखा है। इस दौरान विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और UAE होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker