Trending

Metro Ticket: Uber ऐप से अब मेट्रो टिकट बुकिंग

Metro Ticket Booking Now Available via the Uber App

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में मेट्रो यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और डिजिटल रूप से एकीकृत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब यात्री ONDC प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे Uber ऐप से मेट्रो टिकट बुक कर सकेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस नई सुविधा की घोषणा करते हुए बताया कि इससे यात्रियों को यात्रा की बेहतर प्लानिंग और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी में काफी आसानी होगी। यह सुविधा फिलहाल मेट्रो लाइन 2A और 7 पर शुरू की जा रही है, जबकि आने वाले समय में इसे लाइन 2B और 9 तक भी विस्तारित किया जाएगा। पहले से ही यात्री, ixigo, Navi, Chalo, RedBus जैसे कई ONDC प्लेटफॉर्म्स पर मेट्रो टिकट उपलब्ध हैं।

सरकार द्वारा Mumbai One ऐप, WhatsApp टिकटिंग और Mumbai One कार्ड जैसी सुविधाओं के साथ डिजिटल ट्रांसपोर्ट को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही BEST बस कनेक्टिविटी, फुटओवर ब्रिज और पार्किंग सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker