
Pahalgam Attack के पीड़ित परिवार बेटी को सरकारी नौकरी
Government Job for Daughter of Family Affected by Pahalgam Attack
पुणे/प्रतिनिधि : पहलगाम हमले में शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले को पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (क्लास-II) के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह निर्णय महाराष्ट्र सरकार की संवेदनशीलता और विशेष पहल को दर्शाता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहले ही असावरी को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया था।
सामान्यतः सरकारी नियमों के तहत उन्हें क्लास-III या क्लास-IV पद दिया जा सकता था, लेकिन मुख्यमंत्री ने विशेष छूट देते हुए पुणे म्युनिसिपल कमिश्नर को क्लास-II पद पर नियुक्ति के निर्देश दिए। इस विशेष मामले में नियमों में लचीलापन दिखाते हुए असावरी को उच्च पद दिया गया। पुणे के मेयर ने औपचारिक रूप से उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। यह कदम शहीद परिवार के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।



