
Maharashtra : बिजली दरें स्थिर रखने की तैयारी
Plans to Keep Electricity Tariffs Stable in Maharashtra
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में इंडस्ट्रियल बिजली की मांग में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि राज्य में बिजली दरें अन्य राज्यों की तुलना में सस्ती हैं, जिससे उद्योगों को बड़ा फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में राज्य में डेटा सेंटर के विकास के लिए साढ़े चार हजार मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली दरों को स्थिर बनाए रखने के लिए सरकार ने ठोस योजना तैयार की है।
महावितरण ने अब तक एक लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त कर देश की सबसे बड़ी बिजली वितरण कंपनी बनने का गौरव हासिल किया है। पहले रात में अधिक बिजली उपलब्ध होने के कारण रियायती दरें दी जाती थीं, लेकिन अब दिन में आपूर्ति बढ़ने से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 25 प्रतिशत रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।



