Trending

Maharashtra : विधानसभा में रिपील बिल 2026 पास

Repeal Bill 2026 Passed in Maharashtra Legislative Assembly

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र विधानसभा में आज महत्वपूर्ण रिपील बिल 2026 बिना किसी विरोध के पारित हो गया। मंत्री आशीष शेलार द्वारा पेश किए गए इस बिल के तहत करीब 80 पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त किया जाएगा। इनमें कोड़े मारने की सजा से जुड़े प्रावधान, अफीम परिवहन नियम, मुंबई ग्रेन एक्ट और स्टीमबोट से जुड़े कानून शामिल हैं। शेलार ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में किसी मौजूदा प्रभावी कानून को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, बल्कि प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाने का प्रयास है।

वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने गैस आपूर्ति को लेकर कहा कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जमाखोरी रोकने के लिए जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने को कहा गया है। जरूरतमंद संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा पंचायत समिति और पब्लिक यूनिवर्सिटी संशोधन बिल भी सदन में पारित किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker