
Drug Mafia पर शिकंजा कसने की तैयारी
Preparations Underway to Tighten the Noose on the Drug Mafia
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में ड्रग्स और नियम उल्लंघन के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो बार और पब बार-बार समय सीमा का उल्लंघन करेंगे, उनके लाइसेंस सीधे रद्द कर दिए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने ड्रग्स की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए बताया कि इसमें विदेशी नागरिकों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। इसके लिए उनके पासपोर्ट और वीज़ा की वैधता जांचने हेतु एक विशेष सिस्टम विकसित किया जाएगा।
राज्यभर में ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ विशेष एक्शन टीमें गठित की गई हैं। नाबालिगों के इस्तेमाल को गंभीर मुद्दा बताते हुए केंद्र सरकार से उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 करने का अनुरोध किया गया है। फडणवीस ने कहा कि इस अपराध के तार दूसरे राज्यों और विदेशों तक जुड़े हैं, और दोषियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज की गई है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।



