Budget Session: होम, विदेश और कृषि मंत्रालय पर वोटिंग आज
Budget Session: Voting on Home, External Affairs, and Agriculture Ministries Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आठवां दिन है, जिसमें लोकसभा में गृह, विदेश, ऊर्जा और कृषि मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। राज्यसभा में शिक्षा और सामाजिक न्याय मंत्रालय से जुड़े दस्तावेज पेश किए जाएंगे, साथ ही विभिन्न संसदीय समितियों की रिपोर्ट भी रखी जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में सरकार की परफॉर्मेंस आधारित राजनीति का उल्लेख करते हुए रेलवे क्षेत्र में हुए सुधारों को रेखांकित किया।
उन्होंने बताया कि 47 हजार किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है, जिससे करीब 6 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। वहीं, विपक्ष ने 341 ट्रेनों में कैटरिंग सेवा न होने का मुद्दा उठाया। इस बीच, लोकसभा में निलंबित आठ सांसदों की बहाली का प्रस्ताव पारित हुआ। सदन की कार्यवाही सुचारू रखने के लिए सभी दलों से सहयोग और मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई।



