Trending

Akshaya Patra: राष्ट्रपति मुर्मू ने अक्षय पात्र सराहना की

President Murmu Praises Akshaya Patra

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पोषण आहार योजना केवल बच्चों को मुफ्त भोजन देने की पहल नहीं है, बल्कि यह देश के मानव संसाधन में एक महत्वपूर्ण निवेश है। उन्होंने कहा कि बेहतर पोषण के माध्यम से एक स्वस्थ और सक्षम नई पीढ़ी तैयार की जा रही है।राष्ट्रपति भवन में इस्कॉन की अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा 50 लाख भोजन सेवा का लक्ष्य पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने बताया कि इस अभियान से छात्रों की संख्या में वृद्धि, उपस्थिति में सुधार और बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। राष्ट्रपति ने ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के उस विचार का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की थी जहाँ कोई भूखा न रहे। इस पहल के माध्यम से उस सोच को साकार किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker