Ashwini Vaishnaw: रेलवे बना विकास का इंजन
Railways Become the Engine of Development: Ashwini Vaishnaw

दिल्ली/प्रतिनिधि : लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय के अनुदानों की मांगों पर जवाब देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि देशभर में आधुनिक तकनीक के साथ नए ट्रैक, स्टेशन और रेलवे ब्रिज तेजी से विकसित किए जा रहे हैं। रेल मंत्री ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में गरीबों और आम यात्रियों के लिए ठोस काम नहीं हुआ। इसके विपरीत, मोदी सरकार ने रेलवे को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़े स्तर पर निवेश किया है।
अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत ट्रेन की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आम लोगों को सस्ती और बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि रेलवे को भारत की आर्थिक वृद्धि का इंजन बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।



