Trending

West Asia Conflict: 19वें दिन भी टकराव जारी

West Asia Conflict: Clashes Continue on Day 19

विशेष/प्रतिनिधि : वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के उन्नीसवें दिन भी हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी करते हुए कहा कि मौजूदा सैन्य कार्रवाई “ठीक चल रही है” और अमेरिका किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल ईरान के खिलाफ मिलिट्री अभियान रोकने का कोई इरादा नहीं है।

इस बीच, ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि नेशनल सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत हो चुकी है, जबकि बासिज फोर्स से जुड़े सुलेमानी की मौत की खबर की भी पुष्टि हुई है। इजरायल पहले ही एयर स्ट्राइक में लारीजानी के मारे जाने का दावा कर चुका था।विशेषज्ञों का मानना है कि इन घटनाओं के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker