Trending

Rajya Sabha: विनियोग विधेयक 2026 पर राज्यसभा में चर्चा

Discussion on the Appropriation Bill 2026 in the Rajya Sabha

दिल्ली/प्रतिनिधि : राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न का मूल मंत्र देश को अपनी ताकत पर भरोसा करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पहले से मजबूत स्थिति में है और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़कर इसे और सशक्त बनाया जा सकता है।

वित्त मंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने अपनी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। विशेष रूप से एलपीजी के क्षेत्र में घरेलू उत्पादन बढ़ाना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आयात पर निर्भरता कम होगी और आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लगातार बुनियादी ढांचे और संसाधनों को मजबूत करने पर काम कर रही है, ताकि देश की ऊर्जा जरूरतों को आत्मनिर्भर तरीके से पूरा किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker