Trending

Assembly Elections: 5 राज्यों में चुनाव, 1,111 पर्यवेक्षक तैनात

Assembly Elections: Elections in 5 States; 1,111 Observers Deployed

दिल्ली/प्रतिनिधि : चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों तथा छह राज्यों में उपचुनावों के लिए कुल 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हिंसा मुक्त और प्रलोभन रहित चुनाव कराने पर जोर देते हुए कहा कि हर मतदाता बिना भय के मतदान कर सके। उन्होंने पर्यवेक्षकों को आयोग की “आंख और कान” बताया।

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में अलग-अलग संख्या में सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 294 सामान्य पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा उपचुनावों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। आयोग ने सभी पर्यवेक्षकों को 18 मार्च 2026 तक अपने क्षेत्रों में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वे आम जनता और राजनीतिक दलों की शिकायतें सुनकर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker