Strait of Hormuz की सुरक्षा पर भारत-यूएई सहमति
India-UAE Consensus on Security of the Strait of Hormuz

दिल्ली/प्रतिनिधि : नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष नागरिकों की मौत और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की।
दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति जताई, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और यूएई क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। यह संवाद दोनों देशों के मजबूत रणनीतिक संबंधों को भी दर्शाता है।



