Trending

Bharat Janjati Mahotsav का दिल्ली में भव्य आगाज़

Grand Inauguration of 'Bharat Janjati Mahotsav 2026' in Delhi

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से ‘भारत जनजाति महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज़ हो गया है। इस महोत्सव का आयोजन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (TRIFED) द्वारा सुंदर नर्सरी में किया जा रहा है। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने इसका उद्घाटन किया। इस आयोजन का उद्देश्य देश के आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और उद्यमिता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

महोत्सव में देशभर के 78 वन-धन विकास केंद्रों के 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विभिन्न जनजातीय उत्पाद और कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रही हैं। इसके अलावा, 300 से अधिक जनजातीय कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे आगंतुकों को भारत की विविध जनजातीय परंपराओं को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। यह महोत्सव 30 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker