Kerala Elections: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
Kerala Elections: Congress Releases First List

केरल/प्रतिनिधि : केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कई प्रमुख नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा गया है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि विपक्ष के नेता वीडी सतीशन पारावूर से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के पुत्र चांडी ओमन को पुथुप्पल्ली से टिकट दिया गया है। वहीं वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला हरिपद से, राम्या हरिदास चिरायिनकीझू से और के मुरलीधरन वट्टियूरकावु सीट से चुनावी मुकाबले में उतरेंगे।
राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। कांग्रेस इस बार मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान में उतरी है और पहली सूची में संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।



