Trending

ED’s Major Action: 650 करोड़ की संपत्ति बहाल

ED's Major Action: Assets Worth ₹650 Crore Restored

विशेष/प्रतिनिधि : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशभर में धन शोधन के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण संपत्तियों को बहाल और कुर्क किया है। गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने एसआरएस ग्रुप मामले में करीब 650 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को बहाल किया, जिससे लगभग 2312 वास्तविक गृह खरीदारों को राहत मिली है। यह कदम लंबे समय से अपने घर का इंतजार कर रहे खरीदारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

वहीं, ईडी के कोच्चि क्षेत्रीय कार्यालय ने केरल के एर्नाकुलम और मराडू के कन्नाडिकडु इलाके में कार्रवाई करते हुए मेसर्स लोकंता होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की 10.90 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है। ईडी की इस सख्त कार्रवाई से आर्थिक अपराधों के खिलाफ एजेंसी की सक्रियता और कड़ाई साफ नजर आती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker