
Freedom of Religion Bill : महाराष्ट्र विधानसभा में पास हुआ धर्म विधेयक
Freedom of Religion Bill 2026 Passed in Maharashtra Legislative Assembly
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र सरकार ने जबरन और अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को विधानसभा में ध्वनि मत से पारित कर दिया। इस विधेयक में जबरदस्ती, धोखाधड़ी, प्रलोभन या विवाह के माध्यम से कराए जाने वाले धर्मांतरण को अवैध घोषित करते हुए कड़े दंडात्मक प्रावधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह कानून सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होगा और किसी विशेष समुदाय को निशाना नहीं बनाता।
विधेयक के अनुसार, धर्मांतरण से पहले संबंधित प्राधिकरण को सूचना देना अनिवार्य होगा। यदि धर्मांतरण स्वेच्छा से नहीं पाया गया, तो उसे अवैध माना जाएगा। साथ ही, विवाह के कारण हुए धर्मांतरण के बाद तलाक की स्थिति में अदालत को विवाह रद्द करने का अधिकार होगा। विधेयक को लेकर विधानसभा में तीखी बहस हुई। शिवसेना ने इसका समर्थन किया, जबकि कांग्रेस ने इसे संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए सवाल उठाए।



