Akshaya Patra: राष्ट्रपति मुर्मु होंगे शामिल
President Murmu to Attend Akshaya Patra Event Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अक्षय पात्र फाउंडेशन के विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम फाउंडेशन के 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने अब तक 5 अरब से अधिक भोजन परोसकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह एनजीओ देशभर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराता है, जिससे न केवल कुपोषण कम करने में मदद मिली है बल्कि शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि भी बढ़ी है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करेंगी और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डालेंगी। अक्षय पात्र का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा भूख के कारण शिक्षा से वंचित न रहे, और इसी दिशा में संस्था लगातार कार्यरत है।



