Qatar Airways: भारतीयों के लिए विशेष उड़ानें
Qatar Airways Special Flights for Indians

दिल्ली/प्रतिनिधि : दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि कतर एयरवेज़ की उड़ानों से लगभग 1,100 भारतीय यात्री नई दिल्ली, मुंबई, कोच्चि सहित विभिन्न शहरों के लिए रवाना हुए हैं। दूतावास के अनुसार, आज भी इन गंतव्यों के लिए नियमित उड़ानें निर्धारित हैं, जिससे यात्रियों की वापसी प्रक्रिया जारी है।
एडवाइजरी में बताया गया है कि 18 मार्च से कतर एयरवेज़ अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई के लिए उड़ानें संचालित करेगी। यात्रियों को टिकट बुकिंग और ताज़ा जानकारी के लिए एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ट्रैवल एजेंट से संपर्क करने की सलाह दी गई है। दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रांज़िट और शॉर्ट-टर्म यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जल्द बंद किया जाएगा। साथ ही, सऊदी अरब के रास्ते भारत लौटने के इच्छुक नागरिकों के लिए ट्रांज़िट वीज़ा सुविधा जारी रहेगी।



