Trending

Lok Sabha में रेल बजट पर उठे सवाल

Questions Raised on Railway Budget in Lok Sabha

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में लोकसभा में आज रेल मंत्रालय के नियंत्रण में वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। इस मुद्दे पर कल चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के तारिक अनवर ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने तय लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 1,337 स्टेशनों में से केवल 160 का ही पुनर्विकास पूरा हो पाया है। साथ ही उन्होंने यात्री सुरक्षा को लेकर केवल घोषणाएं करने का आरोप भी लगाया।

वहीं, भाजपा सांसद गणेश सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में रेलवे में व्यापक बदलाव हुए हैं। नई तकनीकों के इस्तेमाल और नेटवर्क विस्तार से रेलवे को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि रेलवे का बजट 2013-14 के 63 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर अब 2.78 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उधर, राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज विनियोग विधेयक 2026 पेश कर सकती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker