Loksbha : बजट सत्र के बीच लोकसभा में टकराव
Clash in Lok Sabha Amidst Budget Session

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान आज लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी दलों के हंगामे के कारण दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने निलंबित सांसदों के खिलाफ हुई कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए स्पीकर से जवाब मांगा और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से शांति बनाए रखने और दिन के महत्वपूर्ण विधायी तथा वित्तीय कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। हालांकि, लगातार जारी हंगामे के कारण उन्हें सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।आज सदन में वर्ष 2025-26 के लिए सप्लीमेंट्री ग्रांट की मांगों पर आगे चर्चा और मतदान होना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस चर्चा का जवाब देंगी और एप्रोप्रिएशन बिल 2026 भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा रेल मंत्रालय तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर भी चर्चा और मतदान प्रस्तावित है।



